Weather Update: बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, दीपावली पर इन इलाकों में बारिश, जानिए IMD अपडेट

Diwali Weather Update: बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। दीपावली पर आज कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान है। दिल्ली में बारिश ने मौसम को साफ किया है। दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के कारण लोगों को दिवाली से पहले प्रदूषण से राहत मिली है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने मौसम में ठंडक बढाई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद देश में ठंडक बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी राज्यों में दिखने लगा है।

हवा 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि कुछ दिनों अभी बारिश नहीं होगी, लेकिन हवा चलने की रफ्तार तेज होगी। हवा से एक्यूआई में सुधार नजर आ सकता है। हवाएं 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान आसमान में धुंध छाटेगी और सर्दी भी बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्व अरब सागर पर बना हुआ है। 15 नवंबर को दक्षिण-पूर्व और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना बन रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश होगी। जबकि दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर,लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper