बप्पा के दर्शन करने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुँचे सलमान-शाहरुख

मुंबई: सलमान खान और शाहरुख खान रविवार की शाम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। दोनों वहां गणपति का दर्शन पहुंचे थे। शाहरुख खान ब्लू कलर के कुर्ते में थे, जबकि सलमान रेड कुर्ते में नजर आए। सीएम शिंदे ने शाहरुख और सलमान को शॉल देकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों स्टार्स को गणेश जी की मूर्ति भी गिफ्ट की।

इसके अलावा सलमान की बहन अर्पिता भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची थीं। सीएम के आवास पर कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे। इसमें भूषण कुमार, आशा भोसले, ​पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल, बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं।

शाहरुख खान ने जैकी श्रॉफ को किस किया

सीएम के आवास में शाहरुख खान की मुलाकात जैकी श्रॉफ से हुई। शाहरुख ने उन्हें प्यार से गले लगाया और किस भी किया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper