जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की करी

बरेली,05मई । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्रीमें जनपद इस समय प्रदेश में 23वीं रैंक पर है, जिसे शीघ्र सुधारना आवश्यक है। उन्होंने उपनिदेशक कृषि एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को गति देते हुए पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा आगामी तीन दिनों में समस्त पेंडेंसी समाप्त कर दी जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए कि गांव-गांव विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण करें और प्रगति की निगरानी करें।

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा कि कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या आती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो किसान जनपद से बाहर रह रहे हैं, उनसे संपर्क स्थापित कर संवाद के माध्यम से उनकी फार्मर रजिस्ट्री भी कराई जाए।
बैठक में उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडे, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
