Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय किसान सभा ने विजय कुमार लाल श्रीवास्तव को सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान, संगठन में खुशी की लहर

राष्ट्रीय किसान सभा ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा फैसला लेते हुए सोशलिस्ट एक्टिविस्ट एवं स्वदेशी विचारजागृति अभियान के संयोजक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा की गई।

राष्ट्रीय किसान सभा खुद को देश के महान क्रांतिकारी संन्यासी, किसान आंदोलन के जनक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारों से प्रेरित संगठन मानती है। संगठन का कहना है कि वह किसानों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। स्वामी सहजानंद सरस्वती को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का गुरु भी माना जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय किसान सभा उत्तर प्रदेश में किसानों के सम्मान, उनके हक-अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव तक अभियान चलाएगा और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करेगा।

विजय कुमार लाल श्रीवास्तव की नियुक्ति पर संगठन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने खुशी जताई है। राहुल वर्मा, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, संजय गौड़, डॉ. सुभाष चंद्रा, मोहम्मद कलीम, पवन राजभर, राम नरेश शर्मा, अपराजिता श्रीवास्तव, एडवोकेट संतोष पटेल, सुभाष यादव, विवेक सिंह, कमलेश सिंह और शशि प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------